लखनऊ: बारिश की भेंट चढ़ा लखनऊ-चेन्नई का मैच, दोनों टीमों के बीच अंकों का हुआ बंटवारा

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में हो रहा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश के कारण, सीएसके की पारी के न्यूनतम पांच ओवर भी नहीं हो पाए.

लखनऊ; लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में हो रहा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश के कारण, सीएसके की पारी के न्यूनतम पांच ओवर भी नहीं हो पाए. क्योंकि घरेलू टीम ने 19.2 ओवरों में 7 विकेट पर 125 रन बनाए थे, जब बारिश ने खेल बाधित किया था.

एलएसजी मध्य क्रम के बल्लेबाज आयुष बडोनी की नाबाद 59 (33 गेंदें; 2x4s, 4x6s) की पारी खेली. जिसके चलते लखनऊ की टीम 125 बना पाई. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मोइन अली ने (2/13) और महेश थिक्षणा (2/37) ने विकेट लेकर सबको प्रभावित किया.

आपको बता दें कि गीली आउटफील्ड के कारण खेल 15 मिनट पहले ही देरी के बाद शुरू हुआ था, और पहली पारी के अंतिम ओवर में बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा.

Related Articles

Back to top button