
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रभारी मंडलों में बदलाव किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन मंत्रियों को नए मंडलों की जिम्मेदारी दी है। दिनेश खटीक, सुरेश खन्ना सहित दानिश आजाद अंसारी को नए मंडल का प्रभार सैंपा गया है। ये मंत्री अब फिर से मंडलों के दौरों पर होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सुरेश खन्ना, दानिश आजाद अंसारी को नया प्रभार सौंपा गया है। दिनेश खटीक को गोरखपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ मंत्री सुरेश खन्ना भी अपने समूह के साथ गोरखपुर में ही जनता के दरवाजे पर होंगे। दानिश आजाद अंसारी को भी गोरखपुर मंडल का प्रभार सौंपा गया है।
लखनऊ
— भारत समाचार (@bstvlive) August 1, 2022
➡सीएम @myogiadityanath ने प्रभारी मंडलों में बदलाव किया
➡मंत्री समूह को नए मंडलों की जिम्मेदारी दी गई
➡राज्यमंत्री दिनेश खटीक को गोरखपुर मंडल का प्रभार
➡मंत्री सुरेश खन्ना को भी गोरखपुर मंडल का प्रभार
➡राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी को गोरखपुर का प्रभार।#Lucknow pic.twitter.com/4dJiVq95Gg
सुरेश खन्ना को इससे पहले मेरठ की जिम्मेंदारी सौंपी गई थी। मंत्रियों के मंडल बदलने के पीछे सरकार के एक मंत्री ने तर्क देते हुए बताया है कि बदलाव से एक ही मंडल में अलग-अलग मंत्री समूहों के निरीक्षण से फीडबैक चेक हो सकेंगे और बदलावों की निष्पक्ष जांच हो सकेगी।









