लखनऊ : CM योगी ने दीपोत्सव मेले का किया शुभारंभ, गोमती रिवर फ्रंट लेजर शो से हुआ गुलजार…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में दीपावली मेले विकास दीपोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के 17 नगर निगम समेत 217 नगर पालिका में ये विकास दीपोत्सव हो रहा है। इसके पीछे मकसद साफ है। डेढ़ साल से कोरोना महामारी से जूझ रहे, आत्मनिर्भर भारत के लिए लोकल फ़ॉर वोकल की अवधारणा पर काम करना होगा। इस विकास दीपोत्सव से 1500 दुकान जुड़ी हैं, सब लोकल को बढ़ावा है। स्थानीय परंपरागत उत्पाद को आगे बढ़ाते हुए 1 सप्ताह कार्यक्रम चलेगा।

आपको बता दें कि यह दीपोत्सव मेला लखनऊ के गोमती तट पर झूलेलाल वाटिका में लगा है। जहा मुख्यमंत्री योगी कहा कि भारत नदी संस्कृति का देश है। नमामि गंगे योजना नदी संस्कृति को बचाने के लिए काम किया। CM योगी बोले कि 8 लाख स्ट्रीट वेंडर को हम पीएम स्वनिधि योजना में बैंक से 10 हज़ार तक का लोन दिलवा चुके है। प्रदेश में नगर निकाय का दायरा बढ़ा है।

सीएम ने आगे कहा, साढ़े 4 साल में 43 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध करा चुके हैं। 2 करोड़ 61 लाख को एक-एक शौचालय, 1 करोड़ 41 लाख परिवारों को फ्री बिजली कनेक्शन दिए गए हैं 1 करोड़ 56 लाख परिवारों को पीएम उज्ज्वल योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन, 6 करोड़ को आयुष्मान भारत योजना मिली है।

Related Articles

Back to top button