Lucknow: CM Yogi ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि दी , कहा- नेता जी ने देश को आजादी का मंत्र दिया…

आज मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, नेताजी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक थे। देश की आजादी में नेताजी की अहम योगदान दिया है।

सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस जी को नमन करते हुए कहा, नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया। नेताजी ने भारत की स्वाधीनता से प्यार किया। उन्होंने देश के आजादी का मंत्र दिया था।

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर भारत कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि देता है। स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता दिखाने के लिए उन्होंने- आजाद हिंद के गठन जैसे साहसी कदम उठाए। ये उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक बनाते हैं। उनके आदर्श और बलिदान हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

वही, पीएम मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर हर भारतीय को गर्व है।

वही, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘देश नायक दिवस’ के रूप में मनाने और नेशनल हॉलिडे घोषित करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button