
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर बात की. साथ ही दिवंगत अध्यक्ष शेष नारायण को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने उनके परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को यह असीम दुख सहने की हिम्मत प्रदान करे।
बता दें कि कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता के तौर पर पार्टी के लिए हमेशा उपस्थित रहने वाले और बाद में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद वे लगातार पार्टी के बेहतर भविष्य के लिए अपने क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त कई शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।









