Lucknow : CM YOGI ने की गति शक्ति योजना की शुरुआत, बोले- अब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ने तेजी पकड़ी है…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत बढ़ती जा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से गति शक्ति योजना की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 19 केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सीएम ने बताया इस योजना पर करीब 100 लाख करोड़ रूपए खर्च कियो जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बढ़ाना है।

कार्यक्रम में पीएम गति शक्ति योजना लॉन्च की गई। CM ने कहा, 16 विभागों की परियोजनाओं का एकीकरण किया जाएगा। 15 अगस्त को PM ने योजना का एलान किया था। सीएम योगी बोले, हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होने कहा, पहले यूपी देश के विकास में बाधक माना जाता था। अब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ने तेजी पकड़ी है।

Related Articles

Back to top button