
लखनऊ: आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 बजे बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। हजरतगंज स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
वही, 11 बजे डॉ. अम्बेडकर महासभा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 12 बजे बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विवि पहुंचेंगे। बड़ा आयोजन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी होंगे। शामिल मंत्री जयवीर सिंह,असीम अरुण भी होंगे शामिल।
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर ‘भारत रत्न’ बाबा साहब को नमन किया। उन्होने लिखा, ‘बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचारों के अनुगमन से आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘#SamajikNyay’ का संकल्प फलीभूत हो रहा है।’
उन्होने आगे लिखा ‘आइए, सामाजिक न्याय पखवाड़ा व बाबा साहब की जयंती के अवसर पर ‘स्वतंत्रता, समता व बंधुत्व’ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संकल्पित हों।’









