Lucknow: सीएम योगी आज फिल्म ‘पृथ्वीराज’ देखेंगे, लोकभवन में की जाएगी स्पेशल स्क्रीनिंग…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार फेम फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को देखेंगे कई अन्य मंत्रियो के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में देखेंगे। इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट 2 जून को अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ देखेंगे। लोकभवन में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद यूपी में फ़िल्म को टैक्स फ्री करने की भी तैयारी है।

बता दें, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित यह फिल्म 3 जून, 2022 को स्क्रीन पर आने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से कुछ हफ्ते पहले, करणी सेना ने फिल्म के शीर्षक का विरोध करना शुरू कर दिया। वह चाहते हैं कि फिल्म का नाम बदलकर सम्राट पृथ्वीराज कर दिया जाए. यशराज स्टूडियो ने करणी सेना की बात मान ली है और फिल्म का नाम बदलने का फैसला कर लिया है।

कथित तौर पर, करणी सेना ने अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर स्टारर पृथ्वीराज के शीर्षक में बदलाव की मांग की है और निर्माताओं पर फिल्म के शीर्षक में ‘सम्राट’ को शामिल करने के लिए दबाव डाल रही है। कई मुलाकातों के बाद करणी सेना की बात मान ली गई है और इस संबंध में एक लेटर भी करणी सेना को सौंपा गया हैवही एक रिपोर्ट के अनुसार करणी सेना के सुरजीत सिंह राठौर ने खुलासा किया कि उन्होंने यश राज फिल्म्स के सीईओ से मुलाकात की है।

और मुलाकात के बाद यश राज फिल्म्स के सीईओ ने उन्हें आश्वशन दिया है कि वो अपनी फिल्म के शीर्षक में बदलाव करेंगे। हांलिक दूसरी ओर फिल्म के टाइटल में बदलाव को लेकर बॉलीवुड इड्रस्टी से कोई खबर सामने नहीं आ रही है। वहीं ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म के मेकर्स इस फिल्म के टाइटल में बदलाव करते है कि नहीं।

Related Articles

Back to top button