Lucknow: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, प्रदेश में स्वास्थ सेवाएं हुई बेहतर, लोगो को मिल रहा निःशुल्क इलाज…

लखनऊ: बुधवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 75 जिलों में बीएसएल-2 लैब बनाए गए। कोविड के एक्टिव केस मात्र 300 हैं। 2030 तक मलेरिया पूरी तरह खत्म कर देंगे। प्रदेश में 559 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। टीबी रोगियों की मदद करेगी सरकार। आयुष्मान भारत योजना पीएम मोदी की देन है।

ब्रजेश पाठक ने कहा, पहले इलाज में महिलाओं के गहनें बिक जाते थे। आज सभी को निशुल्क इलाज मिल रहा है। बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। 12 लाख लोगों ने इस योजना में लाभ लिया। सभी का इलाज बिल्कुल निशुल्क किया गया। हमारी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं।

Koo App
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में सम्मानित पत्रकार बंधुओ के साथ प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत भाजपा के प्रति प्रदेश की जनता के विश्वास और आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है। प्रत्येक जनमानस का स्वस्थ, सुखी, गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है और भाजपा सरकार इसी दिशा में प्रभावी व सार्थक प्रयास निरंतर कर रही है। Brajesh Pathak (@brajeshpathak) 13 Apr 2022

हर जिले में इलाज की अच्छी सुविधा है। भारत में आज कोरोना शून्य पर है। 1.18 करोड़ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। 1 करोड़ 80 लाख कार्ड वितरित हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button