लखनऊ: 2 IRS अफसरों में विवाद, अब सामने आई योगेंद्र मिश्रा की पत्नी,बोलीं- मेरे पति निर्दोष

मिश्रा परिवार का आरोप है कि उन्नाव स्थित उनके आवास पर पुलिस अनावश्यक दबाव बना रही है।

क्या है मामला?

लखनऊ में दो वरिष्ठ IRS अफसरों – योगेंद्र मिश्रा और गौरव गर्ग – के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। गौरव गर्ग की तरफ से FIR दर्ज कराए जाने के बाद अब योगेंद्र मिश्रा की पत्नी नेहा द्विवेदी पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपना पक्ष रखा है।

नेहा द्विवेदी का बयान

  • “मेरे पति निर्दोष हैं, उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं।”
  • “यह एक छोटी सी बात थी जिसे बेवजह बढ़ाया जा रहा है।”
  • “हम पहले ही पुलिस कमिश्नर को ईमेल से अपनी बात रख चुके हैं।”
  • “मेरे पिता हजरतगंज थाने गए थे, लेकिन उन्हें कोई रिसीविंग नहीं दी गई।”

CP ऑफिस में दी तहरीर

  • नेहा द्विवेदी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और तहरीर दी।
  • इससे पहले IRS अफसर योगेंद्र मिश्रा ने भी ईमेल के माध्यम से CP को अपनी तरफ से स्थिति स्पष्ट की थी।
  • मिश्रा का आरोप है कि उनकी पत्नी और बच्ची को परेशान किया जा रहा है।
  • कुछ लोगों पर नाबालिग बच्ची का पीछा करने का आरोप भी लगाया गया है।
  • मिश्रा परिवार का आरोप है कि उन्नाव स्थित उनके आवास पर पुलिस अनावश्यक दबाव बना रही है।

दोनों पक्ष आमने-सामने

IRS गौरव गर्ग की FIR के बाद अब मिश्रा परिवार ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मामले में अब तक किसी तरह की गिरफ्तारी या पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विवाद ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button