Lucknow : आलमबाग में डबल मर्डर से हड़कंप, दामाद ने सास-ससुर को चाकू से मारा

आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आलमबाग थाना क्षेत्र के हड्डी खेड़ा इलाके में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने क्षेत्रवासियों को हैरान कर दिया है।





लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में एक खौ़फनाक डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते दामाद ने अपनी सास और ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में सास आशा और ससुर अन्तराम शामिल हैं, जिनकी हत्या चाकू से की गई।

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने बताया कि मृतक की बेटी (आरोपी की पत्नी) विवाद के बाद मायके में रह रही थी। आरोपी दामाद सुलह करने के उद्देश्य से ससुराल पहुंचा था, लेकिन वहां कहासुनी के बाद उसने गुस्से में आकर दोनों को चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में हलचल मच गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

हत्या करने के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आलमबाग थाना क्षेत्र के हड्डी खेड़ा इलाके में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने क्षेत्रवासियों को हैरान कर दिया है।

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इस वारदात को लेकर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button