लखनऊ अग्निकांड: लेवाना होटल के अभी 3 कमरे खुलने बाकी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, अब तक 5 की मौत

लखनऊ के रिहायशी इलाके हजरतगंज में सबसे बड़े अग्निकांड से हाहाकार मचा है। लेवाना होटल में सुबह तड़के लगी भीषण आग से VVIP इलाके में दहशत फैल गई है। आग की लपटों में घिरी लेवाना होटल में फंसकर अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

लखनऊ. लखनऊ के रिहायशी इलाके हजरतगंज में सबसे बड़े अग्निकांड से हाहाकार मचा है। लेवाना होटल में सुबह तड़के लगी भीषण आग से VVIP इलाके में दहशत फैल गई है। आग की लपटों में घिरी लेवाना होटल में फंसकर अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

लेवाना होटल में सुबह तड़के लगी भीषण आग के बाद कई घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। होटल के 3 कमरे अभी तक खुलने बाकी हैं। जिसमें कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। लेवाना में झुलसे घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं 2 मृतकों की पुलिस-प्रशासन ने शिनाख्त की है। जिसमें साहिबा कौर उनके मंगेतर गुरनूर आनंद की मौत हुई है। ये दोनों लखनऊ के गणेशगंज के सरायफाटक के रहने वाले थे। परिवार के मुताबिक होटल में पार्टी में शामिल हुए थे। सोमवार को लखनऊ लेवाना होटल में बड़े अग्निकांड के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गया हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को मामले की जाँच के आदेश दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मंडलायुक्त व पुलिस कमिश्नर को जाँच के आदेश दिए हैं। अब सयुक्त रूप से अब दोनों अफसर इस मामले की जाँच करेंगे। अब राहुल अग्रवाल व रोहित अग्रवाल के सभी होटल की जाँच होगी। लेवाना होटल में हुए इस अग्निकांड के बाद प्रशासन को जाँच के शख्त आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button