लखनऊ आने वालों के लिए हवाई सफर हुआ महंगा, मुंबई से लखनऊ का किराया 23 हजार के पार

दिवाली से पहले आने वालों के लिए सफर महंगा हो गया है। मुंबई से लखनऊ का विमान किराया 23 हजार के पार पहुंच गया है।

दिवाली से पहले आने वालों के लिए सफर महंगा हो गया है। मुंबई से लखनऊ का विमान किराया 23 हजार के पार पहुंच गया है। मुम्बई-लखनऊ फ्लाइट 6ई 677 का किराया 23,753 रुपये और मुम्बई-लखनऊ फ्लाइट 6ई 643 का किराया 21,443 रुपये है।

बेंगलुरु से लखनऊ का विमान किराया 20,538 रुपये तक पहुंच गया है। पुणे-लखनऊ फ्लाइट का किराया भी 20 हजार रुपये के पार है। चेन्नई से लखनऊ का विमान किराया 18,833 रुपये पहुंच गया है। हैदराबाद से लखनऊ का किराया 13,199 रुपये तक पहुंच गया है। 6 नवंबर को लखनऊ आने वाली फ्लाइटों में मारामारी है।

Related Articles

Back to top button