लखनऊ में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव, सड़कें पानी में डूबीं; मौसम विभाग ने जारी की आंधी-बारिश की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी रहा, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। गलियों से लेकर प्रमुख सड़कों तक बारिश का पानी लबालब भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं और वाहनों की रफ्तार थम गई।

कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में आंधी और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते शहर के यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बिना वजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है। मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है, ऐसे में प्रशासनिक टीमों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button