लखनऊ : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का संचालन, पुलिस ने मारा छापा, दर्जन से अधिक हुक्का बरामद, केस दर्ज

यूपी की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के सप्रू मार्ग स्थित अल्फा रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारा। रेस्टोरेंट में चोरी से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को नौके से रेस्टोरेंट में एक दर्जन से अधिक हुक्का बरामद हुआ। पुलिस ने मौके मैनेजर व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक शोएब,ताहिर मुकदमा दर्ज रेस्टोरेंट को सील करने की कार्रवाई कर रही।

बता दें कि पुलिस को जानकारी मिली की हजरतगंज के सप्रू मार्ग स्थित अल्फा रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर रेस्टोरेंट में छापा डाला गया। मौके पर दो युवक लोगों को हुक्का परोसते हुए मिले। पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर जितेंद्र बहादुर और आशीष कुमार को पकड़ लिया। मौके से 14 हुक्का, चिलम, पाइल, अंगीठी बरामद किया। वहीं तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में हुक्के का फ्लेवर्ड बरामद किया गया।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट ने हुक्का संचालन पर रोक लगाई है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वह किसी भी रेस्टोरेंट व कैफे में हुक्का बार चलाने की अनुमति ना दें। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। कोर्ट ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर हुक्का बार पर फ़ौरन पाबंदी नहीं लगाई गई तो सूबे में कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण यानी कम्युनिटी स्प्रेड हो सकता है।

Related Articles

Back to top button