Lucknow : अवैध वसूली करते रंगे हाथों पकड़े गए खाकीधारी, वेश बदलकर पुलिस कमिश्नर ने की बड़ी रेड!

जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया को शिकायत मिली थी कि कुछ खाकीधारी पुलिसकर्मी और होमगॉर्ड सड़को पर अवैध रूप से धन उगाई कर रहे हैं। इसके बाद IG पीयूष मोर्डिया ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर खुद मुआयना करने निकल पड़े।

लखनऊ के जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया शनिवार को भ्रष्टाचार की एक शिकायत को लेकर एक्शन में दिखे। शनिवार सुबह वो लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके के चुंगी पर सादे कपड़ों व प्राइवेट गाड़ी से अचानक पहुंचे और रेड की। दरअसल, जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया को शिकायत मिली थी कि कुछ खाकीधारी पुलिसकर्मी और होमगॉर्ड सड़को पर अवैध रूप से धन उगाई कर रहे हैं।

इसके बाद IG पीयूष मोर्डिया ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर खुद मुआयना करने निकल पड़े। सड़कों पर धनउगाई करने वाले खाकीधारियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए वो सादे कपड़ों और प्राइवेट गाड़ी से उस जगह पहुंचे जहां वर्दीधारी अवैध वसूली कर रहे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ IG ने अपने इस अभियान में 2 होमगार्ड और एक 1 ट्रैफिक पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

सरोजिनी नगर इलाके के चुंगी चौराहे पर गैर राज्यों की गाड़ियों से अवैध वसूली करने वाले दोनों होमगॉर्ड्स पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि ट्रैफिक का 1 सिपाही मौके से फरार हो गया। अपने इस अभियान के दौरान जॉइंट CP लॉ एंड आर्डर ने स्थानीय उच्चाधिकारियों और अफसरों को भ्रष्टाचार में संलिप्त खाकीधारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button