
LPG उपभोक्ताओं के लिए KYC कराने का आज अंतिम मौका है। 30 सितंबर KYC कराने की अंतिम तारीख है। तय समय तक KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का LPG कनेक्शन निरस्त किया जा सकता है।
राजधानी लखनऊ में कुल 15,58,890 LPG कनेक्शन हैं। ऐसे में KYC की अंतिम तारीख को लेकर LPG उपभोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उपभोक्ताओं को समय सीमा के भीतर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि उनका कनेक्शन निरस्त होने की स्थिति न आए।
14 तारीख से बढ़ाकर किया गया 30 सितंबर
बता दें कि पहले केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया था। ऐसे में उपभोक्ताओं के पास अपनी केवाईसी को पूरा करने का अंतिम दिन 30 सितंबर बुधवार ही बचा है। इसके बाद सब्सिडी मिलने में बधाएं आ सकती हैं।
क्या सिलेंडर मिलना हो जाएगा बंद ?
अगर बात की जाए तो सिलेंडर आपूर्ती की तो केवाईसी न कराने से भारत गैस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए स्थिति साफ की है। कंपनी ने बताया कि अगर ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, तो सिलेंडर की सप्लाई बंद नहीं होगी। हालांकि, ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में ग्राहकों को सिलेंडर बाजार की मौजूदा कीमत पर खरीदना होगा।









