लखनऊ: डिप्टी CM केशव मौर्य के बयान का कई मंत्रियों ने किया समर्थन, बोले- संगठन से ही सरकार बनती हैं, सरकार से संगठन नहीं

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बयान 'संगठन सरकार से बड़ा है' का यूपी के कई मंत्रियों ने समर्थन किया है। यूपी के मंत्रियों का कहना है कि संगठन से ही सरकार बनती हैं, सरकार से संगठन नहीं बनता। बता दें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रविवार को ट्वीट कर लिखा था कि संगठन सरकार से बड़ा है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बयान ‘संगठन सरकार से बड़ा है’ का यूपी के कई मंत्रियों ने समर्थन किया है। यूपी के मंत्रियों का कहना है कि संगठन से ही सरकार बनती हैं, सरकार से संगठन नहीं बनता। बता दें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रविवार को ट्वीट कर लिखा था कि संगठन सरकार से बड़ा है।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा केशव मौर्य का कहना बिल्कुल सही है सरकार या संगठन हो दोनों का काम जनता का विकास करना है। वहीं मंत्री जेपीएस राठौर का कहना है कि सरकार तो संगठन का बाय प्रोडक्ट है। सरकार तो कभी रहती है कभी नहीं रहती है, लेकिन संगठन सदैव रहता है। संगठन के कारण सरकार बनती है।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार व संगठन में कोई टकराव नहीं है। सरकार का काम अलग है, संगठन का अलग है। पार्टी विचारधारा पर चलती है, इसलिए वह बड़ी है। संगठन पूरे देश का होता है, सरकार एक प्रदेश की होती है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी केशव मौर्य के बयान पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा सत्ता का सृजन संगठन से होता है। संगठन से ही सरकार बनती है।

Related Articles

Back to top button
Jak ochránit svůj domov před komáry: Nevítaní 'hosté' neodletí Vědecká odpověď na fenomén zpívání Jak správně sterilizovat zavařovací Jak se naučit být šťastný za 90 sekund: Odhalení Pečená kuřecí křidýlka v neobvyklé teriyaki omáčce: recept s překvapivou