लखनऊ : संपन्न हुई SBI के SC/ST कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के SC/ST कर्मचारी कल्याण संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं जनरल बॉडी की मीटिंग समपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश समेत देश भर से लगभग 1500 SBI के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी, चेयरमैन, पार्लियामेंट्री कमेटी ऑन द वेलफेयर ऑफ SC/ST, ने सभी कर्मचारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कोरोना काल के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान करने पर बधाई दी। उन्होंने संघ के लखनऊ सर्कल के सदस्यों की भी इस सफल आयोजन पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण संघ की मीटिंग सुचारू रूप से, समय पर आयोजित होते रहना आवश्यक है ताकि संघ के कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई और समाधान समय रहते किया जा सके।

उन्होंने SBI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में SC/ST के सदस्यों का उनकी योग्यता के अनुसार चयन की मांग पर सहमति देते हुए इसे आगे पार्लियामेंट्री कमेटी में रखने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजय कुमार खन्ना, मुख्य महाप्रबंधक, SBI लखनऊ मंडल ने सेवा के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने एसबीआई द्वारा चलाये जा रहे समाधान, स्पंदन जैसे पोर्टल के बारे में भी चर्चा की जो कर्मचारियों के स्वास्थ्य तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है।

के0 एल0 चावन, सेक्रेटरी जनरल, नेशनल फेडरेशन ऑफ SBI SC/ST एम्प्लाइज, ने सभी 17 सर्कल से आये कर्मचारियों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने SC/ST के वर्कमैन डायरेक्टर की नियुक्ति की मांग को मुख्य अतिथि के सामने रखा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश मिश्र, DMD (CDO), एसबीआई कॉरपोरेट ऑफिस, मुम्बई और रजत कुमार, एडवाइजर, नेशनल फेडरेशन ऑफ SBI SC/ST एम्प्लाइज, ने भी अपने विचार एवं सुझाव बैठक में रखा। भारतीय स्टेट बैंक SC/ST कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ मंडल के महामंत्री आर. पी. सिंह तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष सुरेश चन्द के नेतृत्व में इस बार यह राष्ट्रीय अधिवेशन एवं आम सभा आयोजित हुई थी।

Related Articles

Back to top button
Live TV