होली पर दोपहर 2:30 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे आरंभ होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10 बजे तक चलेगी।

होली पर्व के अवसर पर 25 मार्च, 2024 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होंगी। दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे आरंभ होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10 बजे तक चलेगी।

बता दें कि इस बार होलिका दहन 24 मार्च को होगा। जबकि 25 मार्च को होली खेला जाएगा। सुबह के समय लोग होली खेलेंगे। शाम में रिलेटिव से मुलाकात करने और घूमने के लिए निकलेंगे। इसे देखते हुए मेट्रो ने यह फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी होली पर्व के मद्देनजर अतिरिक्त बसें चलाने जा रही है। जिससे लोगों को छुट्टियों में घर जाने में कोई परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button