Ram Mandir: लखनऊ नगर निगम ने सजाए 438 मंदिर, सफाई के साथ लाइटिंग कराई गई

निगम ने सभी वार्डों में सर्वे के आधार पर मंदिरों की सजावट करवाई। रामलला के स्वागत को लेकर प्रत्येक घर सजकर तैयार हैं। 

Ram Mandir: राम लला के प्राणप्रतिष्ठा की शुभ घड़ी आ गई है। लखनऊ नगर निगम ने 438 मंदिर सजाए। सफाई के साथ लाइटिंग का भी इंतजाम किया। निगम ने सभी वार्डों में सर्वे के आधार पर सजावट करवाई। रामलला के स्वागत को लेकर प्रत्येक घर सजकर तैयार हैं। 

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगी। प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न, वृश्चिक नवांश में पूजा होगी। आचार्य गणेश्वर द्रविड़, लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा संपन्न कराएंगे। मुख्य आचार्यों के साथ 121 वैदिक आचार्य पूजा संपन्न कराएंगे। 150 से अधिक परंपराओं के संत और धर्माचार्य मौजूद रहेंगे।

मृगशिरा नक्षत्र में श्रीरामलला का अभिषेक कराया जाएगा। आज शाम 10 लाख दीपों से रामनगर जगमगाएगी। 100 प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर  दीपक जलेंगे। पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्वलित की जाएगी।

आज पीएम मोदी श्री रामलला की मूर्ति से पर्दा हटाएंगे। इसके बाद भगवान राम की आंखों में काजल लगाएंगे। भगवान को सोने के वस्त्र पहनाएंगे। मुख्य पूजा के बाद रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा। 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में संपन्न मुख्य पूजा होगी। शुभ मुहूर्त दोपहर 12.29.08 बजे से 12.30.32 बजे तक है। प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। पूजा इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न, वृश्चिक नवांश में होगी।

Related Articles

Back to top button