LUCKNOW NEWS: फ्री फायर गेम खेल रहा था बच्चा, हो गया बेहोश और चली गई जान

जानकारी के लिए बता दें कि इंदिरानगर के शिवाजी पुरम में 13 साल विवेक कश्यप की मौत हो गई। घटना के समय वह मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था।

लखनऊ- लखनऊ में गेम खेलना एक परिवार के लिए दुखों का पहाड़ बन गया है….क्योंकि एक बच्चे की गेम खेलने की वजह से जान चली गई है….दरअसल, लड़का मोबाइल फोन की दुकान में काम करता था….

जानकारी के लिए बता दें कि इंदिरानगर के शिवाजी पुरम में 13 साल विवेक कश्यप की मौत हो गई। घटना के समय वह मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। परिजनों के अनुसार, खेलते समय वह अचानक बेसुध हो गया।

अस्पताल में मृत घोषित

परिजन विवेक को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का बयान

मृतक की बहन ने बताया कि विवेक मोबाइल गेम का काफी शौकीन था। वह तकरोही में एक परचून की दुकान पर भी काम करता था।

पुलिस के अनुसार, विवेक को पिछले दो दिनों से बुखार था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिक जानकारी इकट्ठा कर ली है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button