Lucknow News : 92.50 लाख के गांजे संग चार तस्कर गिरफ्तार,एसटीएफ को बड़ी सफलता

लखनऊ में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 92.50 लाख रुपये के गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मयंक जायवाल, जीतू श्रीवास्तव, पारितोष और कुलदीप यादव के रूप में हुई है।

एसटीएफ की टीम ने सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में गोमतीनगर विस्तार इलाके में ताबड़तोड़ कार्रवाई की और गांजा सप्लायरों को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 92.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई से एक बार फिर राजधानी समेत अन्य जिलों में फैले नशे के काले कारोबार पर एसटीएफ की मुहिम को बल मिला है। एसटीएफ की टीम ने तस्करों से गांजा सप्लाई करने वाले रैकेट के बारे में भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस काले कारोबार के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसटीएफ की इस बड़ी सफलता से राजधानी में नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

Related Articles

Back to top button