
शायर मुनव्वर राना की आचानक तबियत बिगड़ने पर लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया। मुनव्वर राना की तबियत पिछले लंबे समय से खराब चल रही है। जिसके लिए लंबे समय से डायलिसिस करा रहे हैं मुनव्वर राणा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट हॉस्पिटल (PGI) लखनऊ के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल, डॉक्टरों ने मुनव्वर राणा की हालत गंभीर बताई है।
बता दें, मुनव्वर पित्त की थैली में पथरी के चलते भर्ती मुनव्वर थे। डॉक्टरों का कहना है कि मुनव्वर राणा की तबीयत संतोषजनक है। PGI में ऑपरेशन कर पित्त की पथरी निकाली गई। उनका बीते 2 साल से डायलिसिस किया जा रहा है। फिलहाल, उनके चेकअप किया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही। मुन्नव्वर राणा को साल 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। साल 2015 में उन्होंने असहिष्णुता बढ़ने के नाम पर अवॉर्ड वापस कर दिया था।








