लखनऊ: RLD प्रवक्ता रोहित अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और दो बेटियां भी हुईं संक्रमित, लॉ मार्टिनियर की छात्र हैं दोनों बेटियां

लखनऊ. कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। रोहित अग्रवाल, उनकी पत्नी और दोनों बेटियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लखनऊ. कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। रोहित अग्रवाल, उनकी पत्नी और दोनों बेटियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारी के मुताबिक, आरएलडी प्रवक्ता रोहित अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी और दोनों बेटियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों बेटियां लॉ मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की छात्र हैं। कल दोनों छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, कॉलेज को सैनिटाइज किया गया है। अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराते हुए टेस्टिंग करायी जाएगी।

Koo App
श्री रोहित अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक दल ने बताया कि उनका पूरा परिवार एक बार फिर करोना पॉजिटिव हो गया है। उनकी दो बेटियां रिया अग्रवाल और अनिका अग्रवाल la marts गर्ल्स कॉलेज में कक्षा 6 और 2 कि छात्र हैं। उनके सहित उनकी धर्मपत्नी वा माता जी भी करोना पॉजिटिव है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से सतर्कता बरतने को कहा
- Rohit agarwal (@rohitagarwal85) 24 Apr 2022

लॉ मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज प्रशासन ने दो छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सरकार की ओर से निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही है। कॉलेज को 25 और 26 अप्रैल को बंद करने का फैसला किया गया है। बता दें, रविवार को 133 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब यूपी में कुल 1199 सक्रिय मामले हैं। जिसमें लखनऊ में 71 एक्टिव केस हैं।

Related Articles

Back to top button