
लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में आज हुए बड़े हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे , वहीं अब खबर आई है कि एक बच्चे की भी मौत हो गई है । आपको बता दें सोमवार को पीजीआई में मॉनिटर से फैली आग ओटी तक पहुंच गई थी , जिससे ओटी में मौजूद मरीज आग से झुलस कर घायल हो गए थे , जिसमें 1 महिला और एक बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई है।
दरअसल ,जिस वक्त आग लगी उस वक्त पीजीआई अस्पताल के ओटी में मृतक महिला मरीज की एंडोसर्जरी चल रही थी ,वहीं मृतक बच्चे की हिर्दय की सर्जरी होनी थी । आग लगने से महिला और बच्चा झुलस गया और आखिर कार दम तोड़ दिय़ा ।
पीजीआई की घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए है.घटना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि PGI की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर कार्रवाई होगी। प्रदेश सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है।









