लखनऊ: योगी के बुल्डोजर से घबराए सपा विधायक, अखिलेश से बगावत कर बदला पाला…

लखनऊ. राष्ट्रपति चुनाव का आज मतदान जारी है। सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने आज क्रॉस वोटिंग की। शहजिल इस्लाम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। सपा विधायक ने एनडीए प्रत्याशी को वोट देने के बाद शिवपाल यादव से मुलाकात भी की। माना जा रहा है, सपा विधायक शहजिल इस्लाम की अखिलेश यादव से बगावत के पीछे यूपी सरकार का बुल्डोजर है। बता दें, शहजिल इस्लाम बुलडोजर कांड के बाद से ही वह रास्ता तलाश रहे थे।

बताया जा रहा है, भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने आज विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यसवंस सिन्हा को वोट न देकर NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वह वोट देने के बाद शिवपाल यादव से मिले।

बता दें, कि विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद शहजिल इस्लाम ने सीएम योगी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अब सीएम योगी की तानाशाही नहीं चलेगी. अगर वो कुछ बोलेंगे, तो हम भी चुप नहीं रहेंगे. इस बार हमारी बंदूक से धुआं नहीं, बल्कि गोली निकलेगी.” और सीएम के बारे में यह बयान देने के बाद ही उनके पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला था।

Related Articles

Back to top button