Lucknow: CM Yogi का सख्त निर्देश, देर से आने वाले अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई,अब नहीं चलेगी मनमानी…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दोबारा आने के बाद सरकारी कार्यालयों में सख्ती कड़ी कर दी गई है। सीएम योगी ने सभी कर्मचारियों को दिए निर्देश दिए है। अब सरकारी कार्यालयों में देर से आने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सीएम ने सीनियर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि अब कोई भी दफ्तर देर से आये तो होगी कार्रवाई। कोई फाइल 3 दिन से ज्यादा नहीं रुकनी चाहिए। देर से आने वाले,मनमानी करने वाले अफसरों पर नजर रहेगी। मनमानी करने वाले अफसरों पर सीएम का हंटर चलेगा।अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वही, आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 बजे बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। हजरतगंज स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

वही, 11 बजे डॉ. अम्बेडकर महासभा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 12 बजे बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विवि पहुंचेंगे। बड़ा आयोजन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी होंगे। शामिल मंत्री जयवीर सिंह,असीम अरुण भी होंगे शामिल।

Related Articles

Back to top button