
उत्तर प्रदेश: भारी बारिश चारों तरफ कहर बन कर टूट रही है। लखनऊ में बारिश की वजह में दिवार गिरने से 9 लोगों की बहुत ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को लेकर सीएम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सभी जिलों को बारिश से अलर्ट रहने को कहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अधिक बारिश के कारण हुई ये घटना बहुत ही दुखद है। उन्होने कहा कि पीड़ितों के साथ पूरी सरकार खड़ी है, घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक कहां के हैं पता लगाया जा रहा है। ब्रजेश पाठक ने लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ के हजरतगंज से बारिश होने के कारण दिलकुशा कालोनी में एक दीवार के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। हैं। इन 9 मृतक में 2 बच्चे भी शामिल हैं। जबकि 1 व्यक्ति के घायल होने की खबर हैं। जिसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मृतकों को 4 – 4 लाख रूपए की मदद देने का ऐलान किया गया हैं।









