लखनऊ: RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज, वॉट्सऐप चैट वायरल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बता दें, लखनऊ,उन्नाव स्थित RSS कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में लखनऊ के मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रात 8 बजे व्हाट्सएप के जरिए मैसेज कर RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। RSS कार्यालय के कर्मचारी की तहरीर पर FIR दर्ज की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के दो कार्यालय और चार कर्नाटक के कार्यालय शामिल हैं। वॉट्सएप ग्रुप में तीन अलग-अलग भाषाओं में धमकी दी गई है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। लखनऊ के मड़ियाव थाने में दर्ज एफआईआर हुई है।

Related Articles

Back to top button