Lucknow Traffic Diversion: सावधान! छठ पूजा के चलते 19 व 20 नवंबर को यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट

Lucknow Traffic Diversion: सावधान! छठ पूजा के चलते 19 व 20 नवंबर को यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट

Lucknow Traffic Diversion: यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो सावधान हो जाएं! लखनऊ में 19 नवंबर को सूर्यास्त अर्ध्य (सांय/बड़ी छठ षष्टी व्रत) व रात्रि में कोसी भरना एवं 20 नवंबर को सूर्योदय अर्ध (प्रातः सत्तमी) का आयोजन परम्परागत रूप से किया जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 19 नवंबर को दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन रहेगा।

हजरतगंज क्षेत्र में यातायात डायवर्जन

  • चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सहारागंज, सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण, पीएनटी या क्लार्क अवध तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुण्ठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से सामान्य यातायात लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पीएनटी (बालू अड्डा) से सिकन्दरबाग, सहारागंज, चिरैयाझील, क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • आवश्यकतानुसार सुभाष चौराहे से सामान्य यातायात हनुमान सेतु होते हुये आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात क्लार्क अवध, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

महानगर क्षेत्र में यातायात डायवर्जन

  • नदवा बन्धा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा या सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

चौक क्षेत्र में यातायात डायवर्जन

  • शीश महल (शनि मंदिर) तिराहा से कुड़ियाघाट ठाकुरगंज बंधे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात शीश महल (शनि मंदिर) तिराहा से इमामबाड़ा की तरफ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
  • रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहा से सामान्य यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेगें बल्कि यह वाहन पक्के पुल की तरफ न जाकर टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

इन परिस्थितियों में प्रतिबंधित मार्ग पर भी जा सकेंगे वाहन

जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस/नागरिक पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button