
Lucknow Traffic Diversion: यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो सावधान हो जाएं! क्योंकि 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे के अवसर पर यातायात के कुशल संचालन हेतु आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन किया जाएगा। घर से निकलने से पहले देख लें नहीं चालानी कार्रवाई हो सकती है।
यातायात डायवर्जन
- सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का होते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यह यातायात अशोक लाट कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैया झील, सिकंदराबाग, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नहीं आ सकेगा। यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैया झील, सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- हिन्दी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नहीं आ सकेंगे। यह यातायात चिरैया झील, होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यह यातायात लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा, के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- अल्का तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा या वाल्मीकि तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
- बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा/लीला टाकीज तिराहा से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात नवल किशोर रोड/लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
- डनलप तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा/बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
नो पार्किंग जोन
हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा से मेफेयर तिराहा एवं अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
यहां कर सकते हैं पार्किंग
- कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेन्ट फ्रासिन्स स्कूल के अन्दर एवं बाहर सड़क के किनारे-किनारे एक पक्ति में पार्क होंगे।
- हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होकर पार्किंग में आ-जा सकेंगे।









