
Lucknow Traffic Diversion: राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट (NCC) का ‘‘अंलकरण समारोह’’ कार्यक्रम के अवसर पर तीन फरवरी को गणतंत्र दिवस शिविर-2024 के मद्देनजर प्रातः 9 बजे से कार्यक्रम के दौरान आवश्यकतानुसार डायवर्सन रहेगा। ऐसे में आज कहीं निकलना चाहते हैं तो पूरी लिस्ट देखें। नहीं तो जाम में फंस सकते हैं और चालानी कार्रवाई भी हो सकती है।
यातायात डायवर्जन
1. बन्दरिया बाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात गोल्फ क्लब या एसएओवर ब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. हजरतगंज की ओर से आने वाले सामान्य यातायात डीएसओ चौराहे की तरफ नही जा सकेगा। यह यातायात पार्क रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. रॉयल होटल चौराहा से सिसेण्डी, डीएसओ, एनेक्सी, प्रेरणा केन्द्र तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज अथवा बलिग्टन चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।









