
Lucknow Traffic Diversion: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को ‘‘उ0प्र0 विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा का निर्वाचन/मतदान’’ किया जाएगा। इसे देखते हुए प्रातः आठ बजे से समाप्ति तक यातायात डायजर्वन रहेगा। ऐसे में यदि आप इस तरफ से निकलना चाहते हैं तो डावर्जन लिस्ट अच्छे से देख लें। नहीं तो जाम में फस सकते हैं और चालानी कार्रवाई भी हो सकती है।
यातायात डायवर्जन
1.बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ हजरतगंज, जीपीओ, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2.हजरतगंज चौराहा से सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पार्क रोड/सिकंदराबाद चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3.रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, कैण्ट ओवर ब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4.संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले सिटी बसें सिकन्दरबाग हजरतगंज, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेगें। यह यातायात बैकुंठ धाम, 1090 गांधी सेतु, बन्दरिया बाग, लालबत्ती कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगी।
5.केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले सिटी/रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा की ओर नहीं आ सकेगें, बल्कि यह यातायात लोको/कैण्ट/बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
6.गोमतीनगर की तरफ से आने वाले बसें सिकन्दरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की ओर नहीं जा सकेगें बल्कि यह वाहन बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील होकर होकर कैसरबाग की ओर जायेगी तथा गांधी सेतु, बन्दरियाबाग, लालबत्ती कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगी।
7.सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8.परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज होकर विधान सभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग या चिरैयाझील, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण होकर गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहे से बन्दरियाबाग, लालबत्ती, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
9.डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा बल्कि यह यातायात हजरतगंज, मेफेयर, सिकन्दरबाग या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।









