Lucknow Traffic Diversion: लखनऊ में नवरोज पर्व के चलते यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट

हैदरगंज (लालमाधव) से सामान्य यातायात टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा)/नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात ऐशबाग, नाका बुलाकी अड्डा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

Lucknow Traffic Diversion: शिया मुस्लिम समुदाय द्वारा नवरोज का त्यौहार 21 मार्च को मनाया जायेगा। इस त्योहार में शिया वर्ग के लोग रंग खेलकर खुशी मनाते है एवं मिठाइयां बांटते है। यह कार्यक्रम सुबह से लगभग 2.30 बजे तक चलता है। इस अवसर पर आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन रहेगा। यदि इस दिन आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले लिस्ट देखे लें, नहीं तो जाम में फस सकते हैं और चालानी कार्रवाई भी हो सकती है। 

यातायात परिवर्तन

1. मेडिकल क्रॉस (चरक) चौराहे से सामान्य यातायात अकबरी गेट (मेफेयर) तिराहा, नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

2. नक्खास तिराहे से अकबरीगेट (मेफेयर), मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

3. टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) तिराहे से सामान्य यातायात नक्खास तिराहा या गिरधारी सिंह इण्टर कालेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात हैदरगंज (लालमाधव) होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

4. हैदरगंज (लालमाधव) से सामान्य यातायात टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा)/नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात ऐशबाग, नाका बुलाकी अड्डा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button