लखनऊ: काकोरी में सिलिंडर फटने से दर्दनाक हादसा! दंपती समेत पांच जिंदा जले, चार गंभीर

घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट। ब्लास्ट के कारण कुल 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु ट्रामा ले जाया गया...

राजधानी लखनऊ के काकोरी से दर्दनाक घटना सामने आई है। बीते कल यानी मंगलवार (5 मार्च) की करीब 10:30 बजे रात को काकोरी के हाता हजरत साहब कस्बा में रहने वाले मुशीर के घर में आग लग गई। जिसके चलते दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कुल 9 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें, घटना के बाद घायलों को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर ले गया ले जाया गया। जहां, दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

दरअसल, कल रात करीब 10:30 बजे हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के कारण कुल 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु ट्रामा सेंटर ले गया ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पांच लोगों की मृत्यु हो गयी व 4 लोग अभी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार मुशीर अली जरदोजी का काम करने के साथ साथ पटाखा का भी कारोबारी है।

मृतकों के नाम-

  • मुशीर पुत्र पुत्तू उम्र करीब 50 वर्ष निवासी हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी थाना काकोरी
  • हुस्न बानो पत्नी मुशीर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी उपरोक्त
  • रइया पुत्री बबलू उम्र करीब 07 वर्ष निवासी उपरोक्त
  • उमा पुत्री अजमद उम्र करीब 04 वर्ष निवासी उपरोक्त
  • हिना पुत्री अजमद उम्र करीब 02 वर्ष निवासी उपरोक्त

घायलों के नाम-

  • ईशा पुत्री मुशीर उम्र करीब 17 वर्ष
  • लकब पुत्री मुशीर उम्र करीब 21 वर्ष
  • मुशीर के बहनोई अजमद उम्र करीब 34 वर्ष
  • अनम पुत्री बबलू (मुशीर के भाई) उम्र करीब 18 वर्ष

हालांकि, मौके पर पहुँच कर स्थानीय पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button