Lucknow: शिवपाल की सियासी विचारधारा में यूटर्न, कॉमन सिविल कोड के लिए करेंगे आंदोलन…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिली है। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने बड़ा सियासी बयान दिया है। शिवपाल यादव ने समान नागरिक संहिता की मांग की है। प्रसपा प्रमुख ने कॉमन सिविल कोड लागू करने की मांग की है।

शिवपाल यादव ने कहा लोहिया और अंबेडकर ने भी यही मांग की थी। उन्होने कहा हम कॉमन सिविल कोड के लिए लड़ेंगे। जब तक देश में कॉमन सिविल कोड लागू नही हो जाता है।

शिवपाल की सियासी विचारधारा में अचानक आया यूटर्न। अब कॉमन सिविल कोड की वकालत करते हुए उन्होने अब कॉमन सिविल कोड की वकालत की। आज पार्टी में कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

वही, शिवपाल यादव की पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग की गई। PSPL की सभी कार्यकारिणी को भंग किया गया। पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देश पर कार्यकारिणी को भंग किया गया है।

Related Articles

Back to top button