Lucknow: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल की पति की हत्या, मासूम बच्चों ने खोला राज !

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनी फैला देने वाली बड़ी घटना सामने आयी हैं। जहां एक युवक की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनी फैला देने वाली बड़ी घटना सामने आयी हैं। जहां एक युवक की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने जानकारी होने पर पुलिस को घटना के बारे में बताया।

लखनऊ के मोहनलाल गंज में एक महिला ने अपने पति को मार दिया हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। जिसके बाद बताया गया कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला के मासूम बच्चों ने अपने पिता की मौत का राज खोला और बताया कि किस तरह से उनकी मां ने पिता की हत्या कर दी।

बच्चो ने बताया कि मां और उनके प्रेमी ने पापा के साथ मारपीट की। जब पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी इसके बाद उन्हें फांसी पर लटका दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं। हत्या की बारदात के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हैं।

Related Articles

Back to top button