Lucknow का कबीला रेस्टोरेंट हुआ सील, शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर किया जा रहा था संचालित…

कबीला रेस्टोरेंट 260 रुपए की एक दाल मखनी बेचता है। वहीं, कबीला रेस्टोरेंट के कब्जाधारी 236 रुपए महीना किराया देते थे।

राजधानी लखनऊ में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा करके चलाये जा रहे रेस्टोरेंट पर बड़ा एक्शन लिया गया है। खबर है कि रविवार यानी 27 अक्टूबर को शत्रु संपत्ति अभिरक्षक टीम ने जांच करते हुए इसे सील कर दिया है। वहीं, इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर मुस्तैद नजर आये।

पूरा मामला हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पर कबीला रेस्ट्रो नाम का एक रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। इस रेस्टोरेंट पर रविवार सुबह यानी 27 अक्टूबर को शत्रु संपत्ति अभिरक्षक टीम ने छापा मारा है। इस दौरान टीम ने संचालक से कागज मांगे। इस पर मालिक वैध कागज नहीं दिखा सका। मिली जानकारी के अनुसार कबीला रेस्टोरेंट 260 रुपए की एक दाल मखनी बेचता है। वहीं, कबीला रेस्टोरेंट के कब्जाधारी 236 रुपए महीना किराया देते थे।

मौके पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद

जिसके चलते टीम ने रेस्टोरेंट को अवैध करार देते हुए सील कर दिया। बता दें, इस दौरान मौके पर एसडीएम सदर अंकित समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल व पीएसी के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button