M3M बिल्डर्स ने पूर्व जज को खरीदने का किया प्रयास, मामला दर्ज, हरियाणा ACB का बड़ा खुलासा

M3M बिल्डर के खिलाफ एक और बड़ा मामला सामने आया है. M3M के एमडी रूप बंसल ने सीबीआई कोर्ट के जज को खरीदने की कोशिश की. मामला प्रकाश में आने के बाद CBI कोर्ट के पूर्व जज अजय परमार और M3M बिल्डर्स के मालिक रूप बंसल के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है.

नोएडा- M3M बिल्डर के खिलाफ एक और बड़ा मामला सामने आया है. M3M के एमडी रूप बंसल ने सीबीआई कोर्ट के जज को खरीदने की कोशिश की. मामला प्रकाश में आने के बाद CBI कोर्ट के पूर्व जज अजय परमार और M3M बिल्डर्स के मालिक रूप बंसल के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है.

इसके पहले भी M3M बिल्डर के कई कारनामें उजागर हो चुके हैं. फिर भी बंसल के खिलाफ नोएडा-गाजियाबाद पुलिस ने अभी तक कोई एक्शऩ नहीं लिया.

आप को बता दें कि M3M बिल्डर वाले ने जज को 5 करोड़ घूस दी थी. यह मामला हरियाणा ACB के संज्ञान में आया तो तेजी के साथ एक्शन लिया गया. जिसके चलते M3M बिल्डर्स के मालिक रूप बंसल और पूर्व जज अजय परमार पर मामला दर्ज हो गया है.

अभी तक M3M बिल्डर के मालिक रूप बंसल की प्रशासन में अच्छी पैठ होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी. उसने नोएडा में फर्जीवाड़ा करके प्रोजेक्ट लॉन्च किया फिर भी कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन हरियाणा ACB के हत्थे चढ़ने के बाद अब उस पर कार्रवाई तेज हुई है.

Related Articles

Back to top button