फर्जी डॉक्टर बन रचाई 4 शादियां, खुद को बताता था भाजपा नेता, महाठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

ठग ने एक फर्जी अस्पताल भी खुद ही खोल रखा था. इतना ही नहीं फर्जी अस्पतालों से लोन भी ठग देता था.

ग्रेटर नोएडा- आज कल शादी करना जैसे खेल हो गया है. ग्रेटर नोएडा में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. खुद को डॉक्टर बता कई शादियां करने वाला ठग अरेस्ट हुआ है.

बताया जा रहा है कि ठग ने एक फर्जी अस्पताल भी खुद ही खोल रखा था. इतना ही नहीं फर्जी अस्पतालों से लोन भी ठग देता था.

फर्जी आदमी डॉक्टर बन अब तक 4 शादियां कर चुका है. महिला डॉक्टरों को झांसा देकर शादी कर लेता था.

पाशर्व मल्टीस्पेशलिटी के नाम से अस्पताल चलाता था. फर्जी डॉक्टर महाराष्ट्र BJP का महामंत्री भी खुद को बताता था.

बता दें कि महाराष्ट्र का रहने वाला महाठग पुलिस गिरफ्त में है. एंबुलेंस, फर्जी डिग्री,शादियों के सर्टिफिकेट भी पुलिस ने शातिर के पास से बरामद किया है.

दादरी पुलिस ने ठग पूर्णव शंकर शिंदे को अरेस्ट किया है.

Related Articles

Back to top button