Madhya Pradesh: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दीपक जोशी ने थामा कांग्रेस का दामन

कमलनाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र व पूर्व मंत्री दीपक जोशी के साथ पीसीसी कार्यालय पहुंचे. कमलनाथ ने...

कमलनाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र व पूर्व मंत्री दीपक जोशी के साथ पीसीसी कार्यालय पहुंचे. कमलनाथ ने दीपक जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। दीपक जोशी के समर्थक भी बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल भी मौजूद रहे।

इस दौरान दीपक जोशी ने अपने हाथ में पिता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तस्वीर ली हुई थी। वह अपने पिता की तस्वीर हाथ में लेकर कांग्रेस में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में दलबदल की राजनीति तेज हो गई है। यह पहला मौका है जब भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में जाने वालों की लंबी लाइन दिख रही है।

कांग्रेस में शामिल होने से पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि वह बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से टिकट तक की मांग नहीं की है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अब मनोज चौधरी को हाटपिपलिया विधानसभा सीट से उतारेगी, जहां से दीपक जोशी उम्मीदवार थे। सिंधिया समर्थक मनोज चौधरी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से दीपक जोशी को अपना राजनीतिक भविष्य खतरे में नजर आ रहा था। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि वह सम्मान के लिए ही कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button