
मध्य प्रदेश सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। भाजपा की कमलनाथ के साथ कई विधायकों पर भी नजर है। इसको लेकर कांग्रेस आलाकमान अलर्ट हो गया है। विधायकों को रोकने के लिए कांग्रेस जुट गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष विधायकों से लगातार संपर्क साधने में जुटे हैं।
इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के कई विधायक और मेयर के दिल्ली पहुंचने सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा, बालाघाट, मुरैना व अन्य जिलों के विधायक दिल्ली पहुंचने की संभावना हैं।
बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा के कई नेता भी शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कमलनाथ आज दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ कांग्रेस के 10 विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।