मध्य प्रदेश : जब टमाटर के खेत में पहुंच गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानिये क्या हुआ?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के एक अत्यंत लोकप्रिय नेता हैं। मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े नेताओं की गिनती में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेश शीर्ष पर रहते हैं। शायद यही कारण हैं कि मध्य प्रदेश की जनता उन्ही ‘मामा’ भी कहकर बुलाती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बीते रविवार को विदिशा पहुंचे थे। यहां वो ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते हुए अचानक एक टमाटर के खेत में पहुंच गए। यहां उन्होंने खेतों के बीच अपना समय बिताया।

इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज ने सोशल मीडिया साइट कू पर किये गए एक पोस्ट में दी। उन्होंने फीड में लिखा,”आज विदिशा पहुंचकर अपने खेतों में टमाटर की लहलहाती फसल को देखकर अभूतपूर्व आनंद की अनुभूति हुई। मुझे खेती किसानी के काम में अपार सुख मिलता है और खेतों में समय बिताकर अच्छा लगता है। प्रदेश और देश के हर किसान के खेतों में फसलें लहलहाएं, यही शुभेच्छा!”

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं हैं जब मुख्यमंत्री के जमीन से जुड़े नेता होने का प्रमाण मिलता हैं। मुख्यमंत्री शिवराज अक्सर लोगों के बीच जाते हैं, उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनसे बाते करते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक छोटी बच्ची को पुचकारते हुए नजर आये थे जिसकी जानकारी उन्होंने कू पर पोस्ट करके दी थी। मुख्यमंत्री का यह अंदाज लोगों को भी बहुत भाता हैं, शायद इसी कारण मध्य प्रदेश की राजनीती में वो भाजपा का एक बड़ा चेहरा हैं।

Related Articles

Back to top button