पुलिस हिरासत में माफिया अतीक का भाई अशरफ वायरल, उमेश पाल हत्याकांड से पहले का बताया जा रहा वीडियो

उमेश पाल और 2 पुलिस जवानों की हत्या के बाद से अशरफ की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हत्यारे बीते 15 दिनों से लापता हैं। ढाई-ढाई लाख के 5 इनामी हत्यारों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जिला जेल में बंद अशरफ का पुलिस हिरासत में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अशरफ पान खाते हुए देखे जा रहे हैं। बरेली जेल से ही एक्शन को अंजाम दिया गया। उमेश पाल और 2 पुलिस जवानों की हत्या के बाद से अशरफ की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हत्यारे बीते 15 दिनों से लापता हैं। ढाई-ढाई लाख के 5 इनामी हत्यारों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अशरफ इस समय बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में स्थित जिला जेल में बंद है। जहां से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अशरफ पुलिस के बीच में किस नवाबी से पान खा रहे हैं। यह वीडियो उमेशपाल हत्याकांड से पहले का बताया जा रहा और 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ है। अशरफ 2 साल से जिला जेल में बंद हैं।

उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश अतीक ने गुजरात जेल में रची थी। शूटरों ने 11 फरवरी को बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ से मुलाकात की थी। बरेली जेल से ही एक्शन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अतीक और अशरफ से अबतक कोई पूछताछ भी नहीं की है। ऐसे में यह वीडियो भी काफी मायने रखता है और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े करता है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस अतीक, अशरफ समेत पूरे गिरोह पर कड़ी नजर बनाए हुए है। उमेश पाल और 2 पुलिस जवानों के हत्यारे बीते 15 दिनों से लापता हैं। ढाई-ढाई लाख के 5 इनामी हत्यारों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ये सभी हत्यारे 24 फरवरी को घटना कारित करते के बाद से फरार हैं।

Related Articles

Back to top button