
गाजीपुर; गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने शनिवार को 10 साल कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. वहीं उसके भाई और सांसद अफजाल अंसारी को कोर्ट ने 4 साल की सजा व 1 लाख का जुर्माना लगाया है. विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी नंदकिशोर रूंगटा के 1996 के अपहरण मामले और 2005 के भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के आधार पर अंसारी ब्रदर्स पर 2007 में मामला दर्ज किया गया था.
गाजीपुर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 29, 2023
➡सांसद अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा
➡सांसद अफजाल अंसारी को सजा का ऐलान
➡गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाई सजा
➡कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया.#Ghazipur pic.twitter.com/EhxfCC8kgD
आप को बता दें कि पहले इस मामले में पहले 15 अप्रैल को फैसला आना था लेकिन बाद में तारीख को बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दिया गया था. माफिया मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी और उसके बहनोई एजाजुल हक पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था. लेकिन एजाजुल हक का देहांत हो चुका है.









