Mahakumbh 2025: संगम नगरी में VVIP मेहमानों का सैलाब, उत्तराखंड CM धामी सहित कई बड़े नेता आज लगाएंगे डुबकी!

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के साथ-साथ VVIP मेहमानों का भी तांता लगा हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर देहरादून से वायुयान..

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में आज VVIP मेहमानों का जमावड़ा रहेगा। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य अतिथि त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे और गंगा पूजन करेंगे। आइएं जानते हैं…..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महाकुंभ आगमन

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर देहरादून से वायुयान द्वारा प्रयागराज पहुंचेंगे।
  • त्रिवेणी संगम में स्नान और गंगा पूजन करेंगे।
  • उत्तराखंड मंडपम् में रात्रि विश्राम करेंगे।
  • 10 फरवरी को दोपहर बमरौली एयरपोर्ट से पंतनगर के लिए रवाना होंगे।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण

  • आज दोपहर लखनऊ से कार द्वारा प्रयागराज आएंगी।
  • महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान और गंगा पूजन करेंगी।
  • उत्तराखंड राज्य के स्टॉल का निरीक्षण करेंगी।
  • देर शाम प्रयागराज से लखनऊ रवाना होंगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

  • आज दोपहर रीवा से प्रयागराज आएंगे।
  • त्रिवेणी संगम में स्नान के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
  • देर शाम सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रवाना होंगे।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार

  • आज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान और पूजा-अर्चना करेंगे।
  • इसके बाद वाराणसी रवाना होंगे।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

  • आज प्रयागराज में रहेंगे।
  • त्रिवेणी संगम में स्नान और गंगा पूजन करेंगे।
  • आज शाम बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह

  • आज प्रयागराज पहुंचेंगे।
  • महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान और पूजा-अर्चना करेंगे।
  • 11 फरवरी को प्रयागराज से रवाना होंगे।

मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री कृष्णा गौर

  • आज रीवा से प्रयागराज आएंगी।
  • त्रिवेणी संगम में स्नान और गंगा पूजन करेंगी।
  • 11 फरवरी को प्रयागराज से रीवा के लिए रवाना होंगी।

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी

  • आज अहमदाबाद से प्रयागराज आएंगे।
  • त्रिवेणी संगम में स्नान और गंगा पूजन करेंगे।
  • शाम 4:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुल्ले

  • कल (सोमवार) दोपहर वाराणसी से कार द्वारा प्रयागराज पहुंचेंगे।
  • त्रिवेणी संगम में स्नान और गंगा पूजन करेंगे।
  • 10 फरवरी को प्रयागराज से लखनऊ रवाना होंगे।

संस्कृति और श्रद्धा का संगम

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के साथ-साथ VVIP मेहमानों का भी तांता लगा हुआ है। देशभर के प्रमुख नेता, मुख्यमंत्री और मंत्री इस पावन अवसर पर संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। महाकुंभ के दिव्य और भव्य माहौल में आस्था, संस्कृति और श्रद्धा का संगम देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button