Mahakumbh 2025: आस्था का महापर्व महाकुंभ .. देश भर में निमंत्रण…CM योगी ने दी सभी को अहम जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्वयं कुंभ से जुड़े रोड-शो में शामिल हो सकते हैं। राज्यभर में यह अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न मंत्री राज्यों में कुंभ के महत्व और इससे जुड़ी धार्मिक आस्था को बढ़ावा देंगे।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे आस्था के महापर्व महाकुंभ के निमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आज से विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को विशेष रूप से विभिन्न राज्यों में कुंभ का निमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर तक जारी रहेगा, और मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्यवार मंत्रियों के दौरे की योजना भी जारी कर दी है।

किस मंत्री को कहा की मिली जिम्मेदारी?

इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दक्षिण भारत के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वह आज तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी होंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई है तो मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जबकि मंत्री एके शर्मा गुजरात में कुंभ का निमंत्रण लेकर पहुंचेंगे। वही मंत्री ओम प्रकाश राजभर सिक्किम का दौरा करेंगे और मंत्री राकेश सचान तथा दयाशंकर सिंह बिहार और पश्चिम बंगाल जाएंगे। इसके अलावा, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु त्रिपुरा की जिम्मेदारी निभाएंगे।

अभियान 30 दिसंबर तक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्वयं कुंभ से जुड़े रोड-शो में शामिल हो सकते हैं। राज्यभर में यह अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न मंत्री राज्यों में कुंभ के महत्व और इससे जुड़ी धार्मिक आस्था को बढ़ावा देंगे।

लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा

बता दें कि इस बार का महाकुंभ 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होगा और लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना सकता है।

Related Articles

Back to top button