नाबालिग को महंत ने दिलाई दीक्षा, अखाड़े ने कर दिया बर्खास्त

आगरा के मशहूर पेठा कारोबारी की 14 साल की बेटी रेखा ढाकरे को संन्यास की दीक्षा दी गई, लेकिन जूना अखाड़े ने इसे अवैध घोषित कर दिया।

आगरा के मशहूर पेठा कारोबारी की 14 साल की बेटी रेखा ढाकरे को संन्यास की दीक्षा दी गई, लेकिन जूना अखाड़े ने इसे अवैध घोषित कर दिया। इसके अलावा साध्वी रेखा को दीक्षा दिलाने वाले महंत कौशल गिरी को बर्खास्त भी कर दिया गया। जूना अखाड़े ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों को संन्यास दिलाने की उनकी परंपरा नहीं है। ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महंत कौशल गिरी को इस घटना के बाद 7 साल के लिए अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। अखाड़े ने कहा कि इस तरह की दीक्षा न केवल परंपराओं के खिलाफ है, बल्कि यह नियमों का उल्लंघन भी है।

रेखा ढाकरे को संन्यास दिलाने की घटना पर विवाद बढ़ने के बाद जूना अखाड़ा ने यह कदम उठाया है। यह घटना अखाड़े के नियमों और परंपराओं के प्रति गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि नाबालिगों को संन्यास दिलाना पूरी तरह से निषेध है।

Related Articles

Back to top button