
अयोध्या; गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या भले ही हो गई हो लेकिन विवादों से माफिया का पीछा नहीं छूट रहा है. अभी तक अतीक पर मारपीट, अपहरण, जमीन पर अवैध कब्जा, हत्या, अवैध हथियार रखने के आरोप लगते रहे. लेकिन हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास ने उस धर्म परिवर्तन कराने का नया आरोप लगाया है. महंत राजूदास का कहना है कि अतीक सिर्फ माफिया ही नहीं था, उसके कई हिन्दूओं का धर्मांतरण करवाकर उन्हें मुस्लिम भी बनाया.
— Raju Das Hanumangadhi Ayodhya (@rajudasji99) April 28, 2023
महंत राजू दास का कहना है कि अतीक ने कई हिंदूओं का धर्म परिवर्तन कर उन्हें मुस्लिम बना दिया. महंत ने कहा कि प्रशासन ने अतीक द्वारा 12 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की पुष्टि की है. महंत का कहना है कि अतीक आईएसआई से हथियार मंगाकर जहां दहशत फैलाता था वहीं दूसरी तरफ धर्म परिवर्तन भी कराता था. राजू दास का कहना है कि गुड्डू मुस्लिम और विजय अस्मानी पहले हिंदू हुआ करते थे, लेकिन अतीक ने पहले उन्हें अपनी गैंग में शामिल किया बाद में उनका धर्म परिवर्तन कर उन्हें मुस्लिम बना दिया. साथ ही महंत राजू दास ने यह भी दावा किया अगर अतीक जिंदा होता तो अब तक कई खुलासे होते.









